नया iPhone खरीदने की जरूरत नहीं! iPhone 17 Pro को बना दिया iPhone 18 Pro, वीडियो देख यूजर्स बोले- ‘देसी जुगाड़ कमाल है’

0
8
Phone 17 Pro Into iPhone 18 Pro
Pinterest

नई दिल्ली: Apple के नए iPhone 18 Pro को लेकर चर्चा के बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने भारतीयों के ‘देसी जुगाड़’ की फिर से याद दिला दी है. वीडियो में एक रिपेयर शॉप पर iPhone 17 Pro को इस तरह मॉडिफाई किया गया कि बाहर से वह iPhone 18 Pro जैसा नजर आने लगा. वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दी.

ऐसे बदला iPhone 17 Pro का लुक

वायरल वीडियो में एक मोबाइल रिपेयर शॉप का कर्मचारी पहले iPhone 17 Pro को साफ करता दिखाई देता है. इसके बाद फोन के पिछले हिस्से पर Burgundy रंग का नया बैक पैनल लगाया जाता है. साथ ही उसी रंग का फ्रेम भी फिट किया जाता है.

मॉडिफिकेशन पूरा होने के बाद फोन का बाहरी लुक काफी हद तक नए iPhone 18 Pro जैसा दिखाई देने लगता है. इसी वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे ‘देसी जुगाड़’ का शानदार उदाहरण बताया.

यूजर्स बोले- ‘जुगाड़ प्रधान देश’

वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया, जिसके बाद कमेंट्स की बाढ़ आ गई. कुछ यूजर्स ने लिखा, ‘जुगाड़ प्रधान देश’, तो किसी ने कहा, ‘India is not for beginners.’ कई लोगों ने इस बदलाव को मजेदार बताते हुए कहा कि अगर नए मॉडल में सबसे बड़ा दिखाई देने वाला अंतर रंग और बाहरी डिजाइन का है, तो पुराने फोन को मॉडिफाई करना भी लोगों को आकर्षित कर सकता है.

वहीं कुछ यूजर्स ने इसे सिर्फ दिखावे से जोड़कर सवाल भी उठाए. एक यूजर ने लिखा कि फोन असली जैसा दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरे ने पूछा कि आखिर इस तरह के दिखावे का क्या फायदा है.

नए iPhone के डिजाइन की चर्चा

iPhone 18 Pro सीरीज के डिजाइन को लेकर पहले से ही सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही है. खासतौर पर नए Burgundy कलर ने लोगों का ध्यान खींचा है. इसी रंग को iPhone 17 Pro पर लगाए गए कन्वर्टर किट में इस्तेमाल किए जाने का दावा किया जा रहा है. हालांकि, वायरल वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में इसे फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल एक मॉडिफिकेशन वीडियो के तौर पर ही देखा जा रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here