शेरॉन वर्मा को डेट कर रहे हैं समय रैना? कॉमेडियन ने डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी

0
9
Samay Raina Dating Sharon Verma
Pinterest

नई दिल्ली: कॉमेडियन समय रैना और शेरॉन वर्मा की ऑन-स्क्रीन बॉन्डिंग को लेकर सोशल मीडिया पर काफी समय से डेटिंग की अटकलें लगाई जा रही थी. अब समय ने खुद इन अफवाहों पर जवाब देकर साफ कर दिया है कि दोनों के बीच ऐसा कोई रिश्ता नहीं है.

इंस्टाग्राम पर फैन के सवाल का दिया जवाब

समय रैना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर Ask Me Anything सेशन रखा था. इस दौरान एक फैन ने उनसे सीधे पूछा कि क्या वह शेरॉन वर्मा को डेट कर रहे हैं. समय ने इस सवाल को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और जवाब दिया, “No brother, just internet doing its thing.”

यानी समय के मुताबिक, दोनों के बीच डेटिंग की खबरें सिर्फ इंटरनेट पर चल रही चर्चाओं का नतीजा है. उन्होंने अपने जवाब से इन अफवाहों को खारिज कर दिया.

कैसे शुरू हुई दोनों की डेटिंग की चर्चा?

समय और शेरॉन की चर्चा India’s Got Latent के दूसरे सीजन के दौरान बढ़ी. शो में दोनों के बीच मजेदार बातचीत और हंसी-मजाक ने दर्शकों का ध्यान खींचा. उनके कई वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसके बाद फैंस ने दोनों की केमिस्ट्री को डेटिंग से जोड़ना शुरू कर दिया.

शेरॉन पहली बार शो के शुरुआती सीजन में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं. उनके स्टैंड-अप परफॉर्मेंस और खास अंदाज ने उन्हें ऑनलाइन पहचान दिलाई. दूसरे सीजन में वह गेस्ट पैनलिस्ट के रूप में दिखाई दीं.

मेडहा शंकर से भी जुड़ चुका है नाम

यह पहली बार नहीं है जब समय रैना का नाम किसी अभिनेत्री के साथ जोड़ा गया हो. इससे पहले उनका नाम फिल्म 12th Fail की अभिनेत्री मेधा शंकर के साथ भी जोड़ा गया था.

मेधा जब India’s Got Latent 2 में वरुण धवन, शेरॉन वर्मा और निशांत तंवर के साथ पहुंचीं, तब भी समय और उनके रिश्ते को लेकर चर्चा हुई. एक सेगमेंट में जब समय से पैनल में मौजूद लोगों में अपना “सबसे अच्छा दोस्त” चुनने को कहा गया, तो उन्होंने तुरंत मेधा का नाम लिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर डेटिंग की अटकलें तेज हो गई.

हालांकि, समय रैना और मेधा शंकर दोनों ने भी अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. फिलहाल शेरॉन के साथ डेटिंग की खबरों पर समय का जवाब जरूर साफ है. दोनों के बीच रिश्ते की चर्चा को वह इंटरनेट की अटकलें मानते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here