Gold-Silver Price: महंगाई के बीच बड़ी राहत! सोना-चांदी के दामों में आई जोरदार गिरावट, जानें ताजा रेट

0
124
Gold-Silver Price Drop
pinterest

नई दिल्ली: एक तरफ रोजमर्रा की जरूरतों की चीजों के बढ़ते दाम आम लोगों की जेब पर असर डाल रहे हैं, वहीं सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए आज राहत की खबर सामने आई है. घरेलू बाजार में गुरुवार, 3 सितंबर को दोनों कीमती धातुओं के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. सोना लगातार छठे कारोबारी सत्र में सस्ता हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में भी लगातार दूसरे दिन कमी आई है. ऐसे में आज सर्राफा बाजार में सोना और चांदी किस भाव पर बिक रहे हैं, इसकी पूरी जानकारी यहां मिलेगी.

कितना सस्ता हुआ सोना?

वैश्विक बाजार में कमजोर रुख का असर घरेलू सर्राफा बाजार पर भी देखने को मिला. राजधानी दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत में आज 2,100 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई. इसके साथ ही सोने का भाव 1,56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. इससे पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,58,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

गिरावट के बाद सोना करीब तीन सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया है. इससे पहले 14 अगस्त को सोने का भाव 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया था. यानी आज की कीमत उस स्तर से भी नीचे आ गई है. सोने में गिरावट का सिलसिला पिछले छह कारोबारी सत्रों से जारी है. इस दौरान इसकी कीमत में कुल 11,000 रुपये की कमी आ चुकी है. 25 अगस्त को सोना 1,67,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर था.

चांदी के भाव में भी बड़ी गिरावट

सोने के साथ चांदी की कीमत में भी आज जोरदार गिरावट आई है. लगातार दूसरे कारोबारी दिन चांदी सस्ती हुई. गुरुवार को इसके भाव में सीधे 5,000 रुपये की कमी आई और यह 2,35,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. इससे पहले चांदी 2,40,500 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई थी.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या हाल?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 25.24 डॉलर यानी 0.58 प्रतिशत बढ़कर 4,303.12 डॉलर प्रति औंस हो गई. वहीं, चांदी करीब 1 प्रतिशत फिसलकर 63.64 डॉलर प्रति औंस पर आ गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर भी चांदी के भाव में 1,841 रुपये की गिरावट आई और यह 2,33,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here