
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह एक बार फिर माता-पिता बन गया है. खबर है दीपिका ने बेबी गर्ल को दिया है, जिसके बाद से फैंस के बीच खुशी का माहौल है। शनिवार को इस स्टार कपल ने अपनी दूसरी नन्ही राजकुमारी का स्वागत किया है। दोनों ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस गुड न्यूज का ऐलान किया। इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि उनकी फैमिली अब चार से पूरी हो गई है और उनकी बड़ी बेटी दुआ अब बड़ी बहन बन गई है।
दीपिका और रणवीर ने अपनी पोस्ट में ज्यादा कुछ नहीं लिखा, बल्कि अपनी न्यूबॉर्न बेटी के छोटे-छोटे पैरों के निशान की तस्वीर शेयर की है और साथ में नजर से बचाने वाली इमोजी लगाई है। उनकी इस पोस्ट के सामने आते ही कुछ ही मिनटों में लाखों लाइक्स आ गए। फैंस लगातार कमेंट कर कपल को बधाइयां दे रहे हैं।
खुशखबरी से पहले लिया बाप्पा का आशीर्वाद
इस खुशखबरी से ठीक एक दिन पहले कपल को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में देखा गया था। दोनों बाप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। तभी से सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे थे कि दीपिका की डिलीवरी का समय नजदीक है। और अगले ही दिन ये कयास सच साबित हो गए। दूसरी बार माता-पिता बनने पर दीपिका-रणवीर को सेलेब्स भी जमकर बधाई दे रहे हैं। सिंगर श्रेया घोषाल, एक्ट्रेस कृति सेनन, हुमा कुरैशी, सोनम कपूर और कृति खरबंदा समेत कई सितारों ने उनकी पोस्ट पर दिल वाले इमोजी और बधाई संदेश भेजे हैं।
कब की थी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट
बता दें कि कपल ने इसी साल 19 अप्रैल को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। उस तस्वीर में उनकी बेटी दुआ के हाथ में प्रेग्नेंसी किट थी और दीपिका-रणवीर ने उसका हाथ थामा हुआ था। कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि दुआ और उनके दिल दोनों बड़े हो रहे हैं। इससे पहले 8 सितंबर को दुआ के दूसरे बर्थडे पर दोनों ने अपना ब्लैक एंड व्हाइट मैटरनिटी शूट शेयर किया था, जिसमें दीपिका फ्लॉन्ट करती दिखी थीं। दीपिका और रणवीर हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखते हैं। गौरतलब है कि 8 सितंबर 2024 को उनकी पहली बेटी दुआ का जन्म हुआ था और अब दूसरी बेटी के आने से उनका परिवार कंपलीट हो गया है।












