मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसे लेकर आज जिला पंचायत सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रशासन देश दीपक सिंह की अध्यक्षता में सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक आयोजित हुई।
विशेष अभियान में बूथों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ
बैठक में एडीएम प्रशासन ने निर्देश दिए कि दोनों विशेष अभियान की तिथियों पर सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहकर आवेदन प्राप्त करेंगे। 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर जिन पात्र नागरिकों के नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं या किन्हीं कारणों से कट गए हैं, वे अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बूथों की निगरानी कर रिपोर्ट सौंपेंगे सेक्टर मजिस्ट्रेट
सेक्टर मजिस्ट्रेट को बूथों का भ्रमण कर बीएलओ की उपस्थिति और आवेदन प्रक्रिया की निगरानी करने तथा रिपोर्ट संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर को सौंपने के निर्देश दिए गए। बैठक में उप जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट सहित सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
Reported By: Rohit












